थाना कोतवाली में अग्निशमन सुरक्षा को लेकर मॉकड्रिल, पुलिसकर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। थाना कोतवाली परिसर में शुक्रवार को अग्निशमन सुरक्षा को लेकर मॉकड्रिल आयोजित की गई। महानिदेशक अग्निशमन तथा आपात सेवा के आदेश और मुख्य अग्निशमन अधिकारी के निर्देशन में अग्निशमन विभाग की टीम ने पुलिसकर्मियों को आग लगने जैसी आपात स्थिति से निपटने का प्रशिक्षण दिया।मॉकड्रिल के दौरान अग्निशमन विभाग की टीम के नीरज कुमार दूबे और प्रकाश शाह ने थाना परिसर में लगे अग्निशमन उपकरणों का मौके पर संचालन कराते हुए उनके सही और सुरक्षित इस्तेमाल की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों को आग लगने अथवा अन्य आपात स्थिति में तत्काल बचाव और राहत कार्य करने के जरूरी तरीके भी बताए गए।इस दौरान थाना कोतवाली के अधिकारी-कर्मचारी और डायल-112 के कर्मचारी मौजूद रहे। मॉकड्रिल का उद्देश्य आपात स्थिति में पुलिसकर्मियों की तत्परता और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *