


गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़ से मऊ को जोड़ने वाले प्रमुख मार्गों की खराब स्थिति को लेकर सगड़ी विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. एच.एन. सिंह पटेल ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को पत्र भेजकर चौड़ीकरण और उच्चीकरण की मांग उठाई है।विधायक ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि विधानसभा क्षेत्र 345 सगड़ी के अंतर्गत आने वाले कई मार्ग जर्जर और जीर्ण-क्षीर्ण हो चुके हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं और आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।उन्होंने विशेष रूप से दो महत्वपूर्ण मार्गों का जिक्र करते हुए इनके पुनर्निर्माण की मांग की है—जीयनपुर चौक से अजमतगढ़ होते हुए मऊ बॉर्डर तक मार्ग,रौनापार चौक से लाटघाट होते हुए मऊ बॉर्डर तक मार्ग डॉ. पटेल ने कहा कि इन मार्गों का चौड़ीकरण एवं उच्चीकरण कराए जाने से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी और क्षेत्रीय विकास को गति मिलेगी।पत्र में जनहित को प्राथमिकता देते हुए विभाग से अनुरोध किया गया है कि इन सड़कों के निर्माण कार्य को जल्द से जल्द सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
