आजमगढ़ से 2027 का शंखनाद: ओमप्रकाश राजभर ने साधा सपा पर निशाना, एनडीए की सभी 10 सीटों पर जीत का दावा, समाजवादी पार्टी की हालत 2017 से भी खराब होने वाली है

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर राजनीत

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता/आजमगढ़। जिले के अहिरौला में आयोजित सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की सामाजिक समरसता महारैली में पहुंचे प्रदेश सरकार के मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहां की प्रबुद्ध ब्राह्मणों की देन है कि लोगों को यहां रास्ते पर लाने के लिए लोगों को समझाया गया। कार्यक्रम में उपस्थित बड़ी संख्या में ब्राह्मणों ने शंख बजा कर शंखनाद किया।आज ब्राह्मणों की यह भीड़ आपके सामने इस बात का प्रमाण है। ब्राह्मणों के साथ समाज के बड़ी संख्या में लोग भी आए हैं 2027 के विधानसभा चुनाव का चुनावी शंखनाद आज आजमगढ़ से हो गया है। सरकार के मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी पर निशाना चाहते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के ही लोग जीतने का काम करते थे पर जिस तरह से आज ऐतिहासिक महारैली में भीड़ उमड़ी है। यह भीड़ समाजवादी पार्टी को हराने का काम करेगी। आजमगढ़ की सभी 10 सीटों पर एनडीए गठबंधन चुनाव जीतेगा। भारतीय जनता पार्टी 2027 में 2022 से भी अच्छा प्रदर्शन करने जा रही है वहीं समाजवादी पार्टी की हालत 2017 से भी खराब होने वाली है। सपा पर निशाना चाहते हुए सरकार के मंत्री का कहना है कि हक़ लूटने वाले लोगों का साथ जनता छोड़ रही है राजनीति में यह लोग हक़ लूटने का काम करते थे। जिले के विकास के सवाल पर ओमप्रकाश राजभर का कहना कि 15 वर्ष से अहिरौला कप्तानगंज मार्ग बदला था जिसे बनवाने के लिए लगातार ड्रामा किया जा रहा था। इस सड़क के लिए 58 करोड रुपए स्वीकृत कराकर जनता के सुपुर्द किया। इसी मां काम भी शुरू हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *