
गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता, आजमगढ़। महिला शिक्षक संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला संयोजक समिति द्वारा जिला एवं ब्लॉक स्तर की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया तथा पदाधिकारियों को उनके प्राधिकार पत्र सौंपे गए।नवगठित जिला कार्यकारिणी में जकिया परवीन को जिला अध्यक्ष, निधि राय को जिला महामंत्री, वंदना राय को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रीना सिंह को कोषाध्यक्ष, रेखा चौरसिया एवं नीलम गुप्ता को मंत्री, प्रमिला अशोक कुमार एवं डॉ. प्रीति रानी गुप्ता को उपाध्यक्ष, कौमुदी त्रिपाठी को उपाध्यक्ष तथा सुमी को जिला सह-कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।इसके साथ ही विभिन्न ब्लॉकों की कार्यकारिणी के ब्लॉक अध्यक्ष एवं महामंत्री को भी उनके प्राधिकार पत्र प्रदान किए गए। बैठक में संगठन की मजबूती, शिक्षिकाओं की समस्याओं के समाधान तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में संघ की प्रतिनिधि सुमी अथर्व, हुमा परवीन, रोली मिश्रा, सिम्पल सिंह, प्रमिला अशोक कुमार, स्नेहलता राय, प्रीति गुप्ता, रेखा चौरसिया, ममता राय, कौमुदी त्रिपाठी, वंदना चौबे, पूनम श्रीवास्तव, नीलम गुप्ता, आयुषी गुप्ता, बेनी शर्मा सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहीं।साथ ही शिक्षक सदस्य अर्चना कुमारी, कंचन, पूनम बाला सोनी, प्रमिला पटेल, आभा राय, सपना यादव, रिंकी भारती, सुनीता, रीता, शिखा एवं रेनू आदि ने भी बैठक में सहभागिता की।बैठक का समापन संगठन की एकजुटता एवं शिक्षिकाओं के हितों की रक्षा के संकल्प के साथ किया
