मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सपा का प्रदर्शन, धर्मेंद्र यादव बोले- अब मुख्यमंत्री योगी करें विदाई की तैयारी

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर खबर लखनऊ राजनीत

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी ने आज जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। हजारों की संख्या में जुटे समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता हाथों में बैनर लिए ज्ञानेश कुमार और केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि मुख्य चुनाव ज्ञानेश कुमार ने पहले देश की जनता विपक्षी दलों और अब सुप्रीम कोर्ट को गुमराह किया है। जिसे लेकर समाजवादी पार्टी कल नई दिल्ली में और आज आजमगढ़ में भी संघर्ष कर रही है। धर्मेंद्र यादव ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त किया जाना चाहिए। जिन्होंने देश में वातावरण खराब कर दिया है लोगों में विश्वास खत्म कर दिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त फॉर्म ने 6 में बदलाव किया जो बिना संसद की मंजूरी के नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर पूरा विपक्ष एक साथ है। सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चाहते थे कि हम विधानसभा की 3 सीटों पर उलझ जाएं लेकिन अब मुख्यमंत्री जी अपने विदाई की तैयारी करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *