तहबरपुर पुलिस ने चेन स्नेचिंग का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। उत्तर प्रदेश पुलिस के तहबरपुर थाना पुलिस ने सोने की चेन स्नेचिंग की घटना का सफल अनावरण करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से अवैध तमंचा, जिन्दा कारतूस, चापड़, नकदी और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।पुलिस के अनुसार, 17 मई 2026 को ग्राम एकमा निवासी श्याम नरायन यादव ने थाना तहबरपुर में तहरीर देकर बताया था कि 16 मई की रात करीब 10 बजे वह आजमगढ़ शहर से दूध बांटकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान नैपुरा प्राइमरी स्कूल के पास गुमटी के निकट तीन अज्ञात बदमाशों ने उनकी मोटरसाइकिल रोककर गले से सोने की चेन छीन ली, जिससे वह सड़क पर गिर गए। मामले में थाना तहबरपुर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।घटना के खुलासे के लिए पुलिस लगातार सुरागरसी कर रही थी। इसी क्रम में 20 मई को उ0नि0 लोकेश मणि त्रिपाठी एवं उ0नि0 सुर्लभ पाण्डेय ने पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर जानकीपुर पुलिया के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। जबकि उनके दो साथी मोटरसाइकिल से फरार हो गए।गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान राम आशीष पाल उर्फ अमित निवासी ढढनी तथा अवनीश यादव उर्फ गोलू निवासी नैपुरा थाना तहबरपुर के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान एक आरोपी के पास से अवैध तमंचा, जिन्दा कारतूस, 4120 रुपये नकद और मोबाइल फोन बरामद हुआ, जबकि दूसरे आरोपी के पास से लोहे का चापड़, 3910 रुपये नकद और मोबाइल फोन मिला।पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने अपने अन्य साथियों अमन और अरविन्द के साथ मिलकर ग्राम प्रधान श्याम नरायन यादव की सोने की चेन और नकदी लूटने की योजना बनाई थी। घटना के बाद छीनी गई चेन को एक राहगीर को बेच दिया गया और प्राप्त रकम आपस में बांट ली गई। बरामद नकदी उसी धनराशि का हिस्सा बताई जा रही है।पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *