शम्भूपुर हत्याकांड: मृतकों के परिजनों ने CM योगी से मांगी एक-एक करोड़ की सहायता और सरकारी नौकरी

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़।के अहरौला थाना क्षेत्र के शम्भूपुर गांव में 22 सितंबर को हुई अखिलेश मिश्र और महेन्द्र पाठक की हत्या के मामले में मृतकों के परिजनों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आर्थिक सहायता और सुरक्षा समेत कई मांगें की हैं। जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजे गए प्रार्थना-पत्र में परिवार ने प्रत्येक मृतक के आश्रितों को एक-एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की है। परिजनों ने बच्चों की शिक्षा, अविवाहित बहनों के विवाह और सुरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस की भी मांग रखी है। वहीं, मांगें पूरी नहीं होने पर शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी गई है। अहरौला के शम्भूपुर गांव में 22 सितंबर को हुई दोहरे हत्याकांड के बाद अब मृतकों के परिजनों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मदद की गुहार लगाई है।मृतक अखिलेश मिश्र के पुत्र हिमांशु मिश्र की ओर से जिलाधिकारी आजमगढ़ के माध्यम से मुख्यमंत्री को प्रार्थना-पत्र भेजा गया है। पत्र में कहा गया है कि अखिलेश मिश्र धार्मिक कार्य और पूजा-पाठ के जरिए परिवार का भरण-पोषण करते थे। परिजनों के मुताबिक घटना के दिन पूजा-पाठ के लिए बुलाए जाने के दौरान अखिलेश मिश्र और महेन्द्र पाठक की गोली मारकर हत्या कर दी गई।प्रार्थना-पत्र में हिमांशु मिश्र ने दावा किया है कि घटना के समय वह भी मौके पर मौजूद था और उस पर भी गोली चलाई गई, लेकिन वह बचकर निकलने में सफल रहा। मामले में मुकदमा अपराध संख्या 322/2026 दर्ज होने का उल्लेख किया गया है।परिजनों का कहना है कि परिवार के मुख्य कमाऊ सदस्य की मौत के बाद उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। इसी को देखते हुए मृतकों के आश्रितों को एक-एक करोड़ रुपये की विशेष आर्थिक सहायता, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी, बच्चों की शिक्षा की पूरी व्यवस्था और मृतक की दोनों अविवाहित बहनों के विवाह के लिए आर्थिक सहायता की मांग की गई है।परिवार ने अपनी सुरक्षा को लेकर शस्त्र लाइसेंस दिए जाने की मांग भी की है। साथ ही मांगें पूरी नहीं होने पर शांतिपूर्ण एवं अहिंसक धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी गई है।मीडिया से बातचीत में मृतक के भाई ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक वह अपने भाई के अस्थि कलश का विसर्जन नहीं करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *