20 वर्षों बाद प्राचीन काली माता मंदिर पर फिर सजी रामलीला, श्रद्धालुओं में उत्साह

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। ग्राम सभा कोडर अजमतपुर स्थित प्राचीन काली माता मंदिर परिसर में करीब 20 वर्षों बाद एक बार फिर रामलीला का आयोजन शुरू किया गया। लंबे समय से विभिन्न कारणों से बंद पड़ी रामलीला के पुनः आयोजन से ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।रामलीला का आयोजन काली माता मंदिर के संस्थापक रूपचंद चौहान के तत्वावधान में किया जा रहा है। कार्यक्रम की व्यवस्था क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं भाजपा शक्ति केंद्र संयोजक आराजीबाग सुशील कुमार प्रजापति के नेतृत्व में की जा रही है। आयोजन में शिवलाल प्रजापति, शक्ति चौहान, सुखराज प्रजापति, सत्यम प्रजापति, रवि चौहान, कौशल प्रजापति, राकेश सिंह और सुनील यादव सहित अन्य सहयोगी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।रामलीला का मंचन धर्म प्रचारक रामायण रामलीला मंडल, विंध्याचल धाम के प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा किया जा रहा है। मंडल के संचालक पंडित श्री सुनील कुमार दुबे के निर्देशन में कलाकार भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े प्रसंगों का मंचन कर रहे हैं।करीब दो दशक बाद रामलीला के दोबारा शुरू होने से क्षेत्र में धार्मिक और सांस्कृतिक माहौल बना हुआ है। बड़ी संख्या में ग्रामीण रामलीला देखने के लिए पहुंच रहे हैं। आयोजन समिति ने क्षेत्र के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रामलीला का आनंद लेने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *