छठ पूजा पर आजमगढ़ में 16 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित, डीएम रविन्द्र कुमार ने जारी किया आदेश

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। छठ महापर्व को देखते हुए जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने सोमवार, 16 नवंबर 2026 को जनपद में स्थानीय अवकाश घोषित किया है। यह अवकाश छठ पूजा परायण के अवसर पर घोषित किया गया है।जिलाधिकारी ने शासन की ओर से प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए यह आदेश जारी किया है। शासन के सामान्य प्रशासन अनुभाग की विज्ञप्ति में उल्लिखित प्रावधानों के तहत जिलाधिकारी अपने स्तर से अधिकतम तीन स्थानीय अवकाश घोषित कर सकते हैं।डीएम द्वारा जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। इस घोषणा के बाद सोमवार को छठ पूजा परायण के अवसर पर जनपद में स्थानीय अवकाश रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *