UPI पर 0.4% MDR शुल्क के खिलाफ व्यापारी लामबंद, सरकार से फैसला वापस लेने की मांग

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर राजनीत

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल नगर आजमगढ़ की ओर से यूपीआई डिजिटल लेन-देन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) के रूप में 0.4 प्रतिशत नया शुल्क लगाए जाने के फैसले का विरोध किया गया है। संगठन ने इसे व्यापारी विरोधी और डिजिटल इंडिया की भावना के विपरीत बताते हुए सरकार से निर्णय वापस लेने की मांग की है। बता दे की सरकार और एनपीसीआई द्वारा यूपीआई के माध्यम से होने वाले डिजिटल लेन-देन पर एमडीआर के रूप में नया शुल्क लगाए जाने के फैसले के खिलाफ व्यापारियों में आक्रोश है। नगर अध्यक्ष मनोज कुमार बरनवाल ने कहा कि इस तरह का शुल्क व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालेगा।प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर नगर अध्यक्ष मनोज कुमार बरनवाल के नेतृत्व में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों ने जिलाधिकारी के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में यूपीआई डिजिटल लेन-देन पर 0.4 प्रतिशत एमडीआर शुल्क लगाने के निर्णय को वापस लेने की मांग की गई।व्यापारियों ने स्पष्ट कहा कि वे इस नए शुल्क का कड़ा विरोध करते हैं और उत्तर प्रदेश का कोई भी व्यापारी यह टैक्स नहीं देगा। व्यापारियों ने सरकार से डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने की नीति के अनुरूप इस निर्णय पर पुनर्विचार करने की मांग की।बाईट: मनोज कुमार बरनवाल,नगर अध्यक्ष व्यापार मंडल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *