

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। हाईवे किनारे खड़े वाहनों से डीजल चोरी करने वाले अंतर्जनपदीय गिरोह का पर्दाफाश करने में अहम भूमिका निभाने वाली गंभीरपुर पुलिस टीम को सम्मानित किया गया। पुलिस टीम ने गिरोह के चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर गंभीरपुर, निजामाबाद, मुबारकपुर और कप्तानगंज थाना क्षेत्रों में हुई डीजल चोरी की चार घटनाओं का सफल अनावरण किया था।गिरोह के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई और घटनाओं के सफल खुलासे में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पुलिस कर्मियों को गुरुवार को पुलिस ऑफिस, आजमगढ़ में ASP/क्षेत्राधिकारी सदर ईश्वर लाल गुर्जर ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने पुलिस कर्मियों के कार्य की सराहना करते हुए उनके प्रयासों की प्रशंसा की।सम्मानित होने वाले पुलिस कर्मियों में उपनिरीक्षक योगेश कुमार सरोज, कांस्टेबल शोएब, कांस्टेबल शिवराम सरोज, कांस्टेबल अजीत पटेल और कांस्टेबल मिथिलेश यादव, सभी थाना गंभीरपुर शामिल रहे।पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी है। हाईवे और अन्य स्थानों पर वाहनों से होने वाली चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस टीमों द्वारा लगातार निगरानी और कार्रवाई की जा रही है।
