NCMEC की साइबर टिपलाइन से खुला राज, नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। जनपद की गम्भीरपुर पुलिस और साइबर सेल ने अंतरराष्ट्रीय संस्था NCMEC (National Center for Missing & Exploited Children) की Cyber Tipline Report के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए नाबालिग से दुष्कर्म और बाल यौन शोषण सामग्री (CSEAM) के प्रसारण के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है, जिसे डिजिटल साक्ष्य के रूप में सुरक्षित किया गया है।पुलिस के अनुसार, 7 जून 2026 को पीड़िता के परिजनों ने थाना गम्भीरपुर में तहरीर देकर आरोप लगाया कि सरदहा गांव निवासी 32 वर्षीय आशीष कुमार प्रजापति ने उनकी 14 वर्षीय पुत्री के साथ दुष्कर्म किया और घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।विवेचना के दौरान साइबर सेल आजमगढ़ को तकनीकी जांच में लगाया गया। जांच में NCMEC की Cyber Tipline Report, IP एड्रेस ट्रैकिंग, डिजिटल लॉग विश्लेषण, सोशल मीडिया अकाउंट की पड़ताल और डिजिटल फुटप्रिंट के मिलान के जरिए आरोपी की पहचान की गई। जांच में सामने आया कि आरोपी इंटरनेट के माध्यम से बाल यौन शोषण सामग्री के प्रसारण और उपयोग में संलिप्त था।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में गठित थाना गम्भीरपुर पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने सोमवार सुबह करीब 10:10 बजे बाबा बेचन मोड़, किशुनपुर काशीनाथ क्षेत्र से आरोपी आशीष कुमार प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई अंतरराष्ट्रीय साइबर अलर्ट, तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय पुलिस की त्वरित कार्रवाई का परिणाम है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *