फर्जी इंश्योरेंस पॉलिसी बनाकर ठगी करने वाला दिल्ली का शातिर आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। मुबारकपुर पुलिस ने फर्जी और कूटरचित वाहन इंश्योरेंस पॉलिसी तैयार कर ग्राहकों से ठगी करने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रवि कुमार झा (28) निवासी उत्तमनगर, जनकपुरी, नई दिल्ली के रूप में हुई है। उसका मूल पता सीतामढ़ी, बिहार बताया गया है।पुलिस के अनुसार, आरोपी रॉयल सुंदरम जनरल इंश्योरेंस कंपनी के नाम पर फर्जी इंश्योरेंस पॉलिसियां तैयार कर ग्राहकों से रुपये वसूलता था। मामले में कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि की शिकायत और न्यायालय के आदेश पर मुबारकपुर थाने में रवि कुमार झा और अंकित जायसवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।शनिवार को उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र शर्मा पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में भ्रमण पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मुकदमे में वांछित रवि कुमार झा रोडवेज तिराहे के पास मौजूद है और कहीं जाने की फिराक में है। सूचना पर पुलिस टीम ने करीब दोपहर 1:05 बजे उसे गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ में आरोपी ने पुलिस के सामने फर्जी इंश्योरेंस पॉलिसियां तैयार कर ग्राहकों से रकम लेने की बात स्वीकार की। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक ओप्पो मोबाइल फोन और एक सिम कार्ड बरामद किया है।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज मु0अ0सं0 298/2026, धारा 318(4), 319(2), 338, 336(3), 340(2) बीएनएस के तहत अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र शर्मा, कांस्टेबल कुलदीप सरोज और कांस्टेबल मुकुन्द मिश्रा शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *