


गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़ के फूलपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ₹25,000 के इनामी और गैंगस्टर एक्ट में वांछित शातिर अपराधी सलीम को पुलिस ने देर रात मुठभेड़ जैसी घेराबंदी में गिरफ्तार कर लिया। आपको बता दे की 29 मार्च की रात पुलिस टीम किठावें नहर पुलिया के पास चेकिंग कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर आरोपी को करीब रात 12:17 बजे दबोच लिया गया। अभियुक्त के पास से अवैध तमंचा (.315 बोर) 1 जिंदा कारतूस बरामद आरोपी गैंग के साथ मिलकर गोवध जैसे संगठित अपराध में सक्रिय था विरोध करने वालों को धमकाकर फरार हो जाता था अपनी सुरक्षा के लिए अवैध हथियार रखता था। आरोपी पर पहले से ही गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट के तहत कई मुकदमे दर्ज हैं।
