


गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। के बरदह थाना क्षेत्र में ट्रांसपोर्ट के नाम पर बड़ी धोखाधड़ी का खुलासा हुआ है। पुलिस ने 253 कुंतल चावल रास्ते में बेचने वाले अन्तरजनपदीय अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।आपको बता दे की राहुल ट्रेडिंग कम्पनी से 29 नवंबर 2025 को ₹7,08,400 मूल्य का 253 कुंतल चावल ट्रक के जरिए छत्तीसगढ़ भेजा गया था, लेकिन माल गंतव्य तक नहीं पहुंचा। जांच में सामने आया कि ट्रक चालक ने ही पूरा माल रास्ते में बेच दिया। 30 मार्च को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पारा गेट के पास ट्रक को रोककर चालक को हिरासत में लिया। पहचान होने पर आरोपी रामाकान्त यादव उर्फ मेघू यादव को गिरफ्तार कर लिया गया।
