

गौरव श्रीवास्तव,आजमगढ़। में न्यायिक प्रक्रिया को मानवीय संवेदना से जोड़ते हुए मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत आज दिनांक 13 दिसंबर 2025 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से 40 दम्पत्ति जोड़ों ने आपसी सहमति से अपने वैवाहिक विवादों का समाधान कर पुनः साथ जीवन प्रारंभ करने का निर्णय लिया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुवन कुमार सिंह के समन्वय से तथा क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोदी की गरिमामयी उपस्थिति में सभी 40 दम्पत्ति जोड़ों को फूल-माला व उपहार प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विदा किया गया। इस सकारात्मक पहल से अनेक परिवारों में पुनः खुशियाँ लौट आईं।माननीय न्यायालय एवं पुलिस अधिकारियों द्वारा दोनों पक्षों की काउंसलिंग कर विश्वास एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में समझौते के लिए निरंतर प्रयास किए गए, जिसके परिणामस्वरूप 40 बिखरते परिवार पुनः एकजुट हो सके।राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से विवादों का त्वरित एवं शांतिपूर्ण समाधान न केवल न्यायालयों में लंबित मामलों को कम करने में सहायक सिद्ध हुआ, बल्कि इससे संबंधित पक्षों को मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक राहत भी प्राप्त हुई।
