आजमगढ़ में Canon मशीनों का लाइव डेमो, ग्राहकों को दी गई आधुनिक फोटोकॉपी मशीनों की जानकारी

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। Canon Printers की ओर से आजमगढ़ में बुधवार को Canon की आधुनिक फोटोकॉपी मशीनों का लाइव डेमो आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्राहकों एवं स्थानीय लोगों को मशीनों की कार्यप्रणाली, सुविधाओं और उपयोग से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक अग्रसेन चौराहा तथा शाम 4 बजे से 7 बजे तक कचहरी क्षेत्र, आजमगढ़ में लाइव डेमो का आयोजन किया गया। इस दौरान Canon की फोटो कॉपी मशीनों का प्रत्यक्ष प्रदर्शन कर ग्राहकों को मशीनों की खूबियों और उपयोगिता के बारे में विस्तार से बताया गया।कार्यक्रम में कंपनी के सेल्स रिप्रेजेंटेटिव अनूपम महेंद्रू, अनूप पांडेय, सर्विस हेड अखिल जी तथा A To Z Mobiles and Computers, बड़ादेव के प्रोपराइटर रिंकू सिंह ने ग्राहकों को Canon की विभिन्न मशीनों की जानकारी दी और उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया।लाइव डेमो के दौरान लोगों ने मशीनों की कार्यक्षमता को नजदीक से देखा और अपनी जरूरत के अनुसार मशीनों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। आयोजकों ने बताया कि इस तरह के डेमो का उद्देश्य ग्राहकों को मशीन खरीदने से पहले उसके फीचर्स और कार्यप्रणाली को समझने का बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *