


गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। रानी की सराय थाना पुलिस ने नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित 18 वर्षीय अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को ग्राम चेकपोस्ट से गिरफ्तार किया।पुलिस के अनुसार, 10 अगस्त को किशोरी के परिजनों ने थाना रानी की सराय में शिकायत दर्ज कराई थी कि विशुनपुर कोलापट्टी निवासी विशाल यादव उनकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। मामले में मु0अ0सं0 214/2026 के तहत धारा 87/137(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया था।मामले की विवेचना के दौरान पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। 12 अगस्त को उपनिरीक्षक श्वेता दूबे पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रही थीं। इसी दौरान सूचना मिली कि मुकदमे से संबंधित अभियुक्त विशाल उर्फ उमाशंकर चेकपोस्ट पर मौजूद है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे करीब 10:55 बजे गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान विशाल उर्फ उमाशंकर पुत्र स्व. सुबई यादव, निवासी विशुनपुर कोलापट्टी, थाना रानी की सराय, आजमगढ़, उम्र 18 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा उसके विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम: उपनिरीक्षक श्वेता दूबे, हेड कांस्टेबल दिनेश यादव एवं थाना रानी की सराय पुलिस टीम।
