आजमगढ़ रास्ता पूछने के बहाने बाइक सवार उचक्के महिला की सोने की चैन छीनकर हुए फरार, जांच में जुटी पुलिस

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव,आज़मगढ़। जिले के सिधारी थाना क्षेत्र के पल्हनी गांव में सोमवार सुबह बाजार जा रही महिला के साथ रास्ता पूछने के बहाने दो बाइक सवार उचक्कों ने सोने की चेन छीन ली और फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, रेलवे स्टेशन से सटे पल्हनी गांव निवासी पुष्पा देवी सोमवार सुबह बाजार जा रही थीं। इस दौरान बाइक पर सवार दो युवक रास्ता पूछने के बहाने उनके पास आए। आगे बैठा युवक महिला से बातचीत करने लगा जबकि पीछे बैठा साथी आसपास निगरानी करता रहा।जैसे ही रास्ता सुनसान हुआ, उचक्कों ने झपट्टा मारकर पुष्पा देवी की सोने की चेन छीन ली और तेज रफ्तार से मौके से फरार हो गए। शोर मचाने पर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी भाग निकले। सूचना पर सिधारी थाना पुलिस करीब आधे घंटे बाद मौके पर पहुंची और अज्ञात उचक्कों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। थाना प्रभारी राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *