
गौरव श्रीवास्तव,आजमगढ़ : मंगलवार को नगर पालिका आजमगढ़ के बोर्ड की बैठक आहुत की गई।। बैठक की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष सरफराज आलम ने की इस दौरान अधिशासी अधिकारी अतिरिक्त मजिस्ट्रेट प्रियंका सिंह , कर निर्धारण अधिकारी धर्मवीर सोनी के साथ ही सभासद गण मौजूद रहे।बैठक में सभासद आनंद देव उपाध्याय, सभासद महेंद्र यादव, पुनीत राय सहित कई अन्य सभासदों ने नगरपालिका परिषद आजमगढ़ के कर निर्धारण अधिकारी धर्मवीर सोनी के विरुद्ध भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर सनसनी फैला दी। सभासदों ने प्रत्यक्ष रूप से प्रमाण दिया , जिसमें जल्द ही त्रिपुरारी पूजन प्रताप सिंह के आवास के बाहर लगने वाली तिब्बत प्रदर्शनी का होर्डिंग लगाने के लिए मोबाइल नंबर 9025663776 से मोबाइल नंबर पर 7380656600 में 5000 रूपये भेजा गया था। यह नंबर कर निर्धारण अधिकारी धर्मवीर सोनी के भाई अनुज सोनी का है ।
सभासदों ने नगर पालिका अध्यक्ष सरफराज आलम और अधिशाषी अधिकारी प्रियंका सिंह से कर निर्धारण अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
नगर पालिका अध्यक्ष और ईओ नगर पालिका ने सभासदों को आश्वस्त किया कि मामले की जांच कराकर कर निर्धारण अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
