


गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। तरवां थाना क्षेत्र में कोल्डड्रिंक में जहर मिलाकर युवक की हत्या करने के मामले में पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।पुलिस के अनुसार, महुवारी गांव निवासी प्रियंका सिंह ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि 16 अप्रैल 2026 को पुरानी रंजिश समाप्त करने के बहाने संध्या सिंह (60) और अर्चना सिंह (35) ने उसके भाई को अपने घर बुलाया और कोल्डड्रिंक में जहर मिलाकर पिला दिया। इससे उसकी हालत गंभीर हो गई। परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां 17 अप्रैल को उसकी मौत हो गई।इस मामले में थाना तरवां पर मुकदमा संख्या 71/2026 धारा 123/351(3) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया था, जिसे बाद में मौत के बाद धारा 103(1) बीएनएस में परिवर्तित किया गया।पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शनिवार सुबह करीब 6:45 बजे दोनों आरोपित महिलाओं को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी महिला पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में की गई।गिरफ्तार आरोपितों में संध्या सिंह पत्नी स्व. अनिरुद्ध सिंह (60 वर्ष) और अर्चना सिंह पत्नी प्रवीण सिंह (35 वर्ष) शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
