फिल्मों के विरोध में भुवर अखाड़ा और यादव समाज का प्रदर्शन, प्रदर्शन पर रोक की मांग

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर राजनीत

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। में दो प्रस्तावित फिल्मों को लेकर विरोध तेज हो गया है। “यादव जी की लव स्टोरी” और “घूसखोर पंडित” नामक फिल्मों के खिलाफ आज भुवर अखाड़ा और यादव समाज के लोगों ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित अंबेडकर पार्क में जोरदार प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए जनपद में इन फिल्मों के प्रदर्शन पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। उनका आरोप है कि फिल्मों के शीर्षक और कथित विषयवस्तु के माध्यम से विशेष जातियों और समुदायों को गलत ढंग से प्रस्तुत किया जा रहा है, जिससे समाज में वैमनस्य फैलने की आशंका है।भुवर अखाड़ा के पदाधिकारियों और यादव समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर किसी भी जाति या धर्म की छवि धूमिल करना स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि शासन स्तर पर केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड को पत्र भेजकर आपत्तिजनक अंशों को हटाने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि उनका उद्देश्य समाज में भाईचारा बनाए रखना है, न कि किसी प्रकार का टकराव उत्पन्न करना।फिलहाल प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। हालांकि जिस तरह से विभिन्न सामाजिक संगठनों ने इस मुद्दे पर खुलकर विरोध दर्ज कराया है, उससे आने वाले दिनों में मामला और गरमाने की संभावना जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *