आजमगढ़ ब्लड बैंक प्रभारी से अभद्रता, तीन लोगों पर जानलेवा धमकी का आरोप

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। आज सुबह मंडलीय जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक में तैनात प्रभारी के साथ अभद्रता और गाली-गलौज का मामला सामने आया है। घटना को लेकर प्रभारी ने नगर कोतवाली में लिखित शिकायत दी है।शिकायत के अनुसार, दिनांक 21 फरवरी 2026 को सुबह लगभग 9 बजे तीन व्यक्ति ब्लड बैंक कार्यालय पहुंचे और प्रभारी के कक्ष में आकर उनसे गाली-गलौज की। आरोप है कि आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी।प्रभारी ने अपने प्रार्थना पत्र में उल्लेख किया है कि ब्लड बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी घटना रिकॉर्ड हुई है, जिसकी जांच कराई जा सकती है। उन्होंने मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की है।यह मामला मंडलीय जिला चिकित्सालय आजमगढ़ स्थित ब्लड बैंक का बताया जा रहा है।सूचना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *