आजमगढ़ मुबारकपुर थाने के 3 आरक्षी बने उपनिरीक्षक, ड्यूटी के साथ पढ़ाई कर हासिल की बड़ी सफलता

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित उपनिरीक्षक (SI) भर्ती परीक्षा-2026 में थाना मुबारकपुर पर तैनात तीन आरक्षियों ने सफलता हासिल कर जनपद आजमगढ़ पुलिस का मान बढ़ाया है। नियमित पुलिस ड्यूटी के साथ कठिन मेहनत और अनुशासित तैयारी के दम पर तीनों आरक्षियों का चयन उपनिरीक्षक पद पर हुआ।इस उपलब्धि पर थाना मुबारकपुर परिसर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। प्रभारी निरीक्षक शशिचन्द्र चौधरी ने चयनित आरक्षियों को अंगवस्त्र पहनाकर एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।उन्होंने कहा कि कर्तव्य का निर्वहन करते हुए उपनिरीक्षक जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता प्राप्त करना बेहद प्रेरणादायक है। इससे अन्य पुलिसकर्मियों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी और चयनित आरक्षी नई जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करेंगे।समारोह के दौरान थाना मुबारकपुर के पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने मिठाई खिलाकर खुशी साझा की और तीनों चयनित अभ्यर्थियों को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *