जेल में भारत रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने की मंदिर की साफ-सफाई

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर राजनीत

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। भारत रक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष हरिकेश विक्रम श्रीवास्तव के नेतृत्व में संगठन के कार्यकर्ताओं ने जेल परिसर स्थित मंदिर में चौथे दिन भी साफ-सफाई अभियान चलाया। इस दौरान भारत रक्षा दल के साथी मंदिर परिसर की सफाई करते हुए दिखाई दिए और पूरे मंदिर परिसर को स्वच्छ बनाने का कार्य किया।कार्यकर्ताओं ने बताया कि मंदिर परिसर की नियमित साफ-सफाई और व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष हरिकेश विक्रम श्रीवास्तव ने कहा कि स्वच्छता और धार्मिक स्थलों की देखभाल समाज की जिम्मेदारी है, इसलिए सभी को इस तरह के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।इस मौके पर भारत रक्षा दल के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे और सभी ने मिलकर मंदिर परिसर की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *