आजमगढ़ दामोदर कटरा में भव्य गणेश उत्सव, 25 वर्षों से मराठा समाज निभा रहा परंपरा

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। शहर के दामोदर कटरा में मराठा गणेश उत्सव मंडल द्वारा गणेश उत्सव धूमधाम और भव्य तरीके से मनाया जा रहा है। मराठा समाज के लोगों ने बताया कि लगभग 25 वर्षों से लगातार गणपति बप्पा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की जा रही है। शुरुआत में छोटे स्तर पर गणपति की प्रतिमा स्थापित की जाती थी, लेकिन समय के साथ यह आयोजन भव्य रूप लेता गया। मराठा समाज के अनुसार, सोमवार को विधि-विधान के साथ भगवान गणेश की प्रतिमा की स्थापना की गई। इसके बाद पूरे उत्सव के दौरान श्रद्धालु गणपति बप्पा की पूजा-अर्चना और दर्शन कर रहे हैं। आयोजकों ने बताया कि 19 सितंबर, शनिवार को गणपति बप्पा का भव्य विसर्जन किया जाएगा। विसर्जन को लेकर भी तैयारियां की जा रही हैं।मराठा समाज ने कहा कि गणेश उत्सव के आयोजन में पुलिस प्रशासन, मोहल्ले के लोगों और दुकानदारों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। इसी सहयोग से हर वर्ष गणेश उत्सव को और अधिक भव्य तरीके से आयोजित किया जा रहा है।आयोजकों का कहना है कि आजमगढ़ में रहते हुए भी अपनी संस्कृति और परंपराओं को जीवंत रखने के उद्देश्य से गणेश उत्सव मनाया जाता है और आने वाले वर्षों में इसे और भव्य बनाने का प्रयास जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *