

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। शहर के बेलइसा क्षेत्र में सोमवार को अर्बन राइस इंडिया निधि लिमिटेड का शुभारंभ हुआ। संस्थान का उद्घाटन भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष जयनाथ सिंह ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर समारोह का आयोजन भी किया गया, जिसमें संस्था की डायरेक्टर शिव कुमारी सिंह, सुमित चौबे और सिद्धार्थ गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।अर्बन राइस इंडिया निधि लिमिटेड की मुख्य शाखा बेलइसा में बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने स्थित है। इस अवसर पर भाजपा नेता जयनाथ सिंह ने प्रोप्राइटर/डायरेक्टर सुकुमारी सिंह पत्नी सूर्य प्रताप सिंह को आजमगढ़ और पूरे पूर्वांचल क्षेत्र में ‘इंडियन निधि लिमिटेड’ बैंक की शुरुआत करने पर बधाई व शुभकामनाएं दीं। उद्घाटन अवसर पर अर्बनराइज इंडिया निधि लिमिटेड के एच आर एंड सेल्स हेड विपिन कुमार सिंह ने बताया कि हमारा मुख्य उद्देश्य निम्न और मध्यम वर्ग के लोगों में बचत की आदत को बढ़ावा देना तथा छोटे व्यापारियों को माइक्रोफाइनेंस उपलब्ध कराकर उनके व्यवसाय को आगे बढ़ाना।उन्होंने बताया कि उनके यहां दैनिक ,मासिक और फिक्स्ड डिपॉजिट की सुविधाएं उपलब्ध है।दैनिक आरडी 50 रुपए से शुरू की जा सकती है।योजनाओं की अवधि 2 वर्ष से 5 वर्ष तक है। ब्याज दर 8.5% से लेकर 10% तक है। बताया कि वर्तमान शाखा के अलावा आगामी वित्तीय वर्ष में 4 से 5 नई शाखाएं खोलने की योजना है।श्री सिंह ने बताया कि कंपनी के एडवाइजर खुद मार्केट में जाकर कलेक्शन की सुविधा प्रदान करते हैं। कहा कि युवाओं के लिए संस्था से जुड़कर काम करने और रोजगार पाने का बेहतरीन अवसर है।मीडिया से बातचीत में संस्था के डायरेक्टर शिव कुमारी सिंह उनके पति सूर्य प्रताप सिंह, डायरेक्टर सुमित चौबे और सिद्धार्थ गुप्ता ने कहा कि ग्राहकों को आधुनिक बैंकिंग की विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराकर उनके विश्वास पर खरा उतरना संस्था का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि यहां सामान्य उपभोक्ताओं से लेकर व्यापारियों तक के लिए उनकी जरूरत के अनुसार अलग-अलग आर्थिक योजनाओं की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।इस अवसर पर भाजपा नेता अरविंद जायसवाल, स्वतंत्र देव सिंह मुन्ना, डॉक्टर मनीष त्रिपाठी, सत्यम गुरु सहित काफी संख्या में पहुंचे गणमान्य लोगों ने नए बैंकिंग संस्थान के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
