आजमगढ़ में 3 सितंबर को लगेगी डाक अदालत, डाक संबंधी शिकायतों का होगा निस्तारण

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। डाक विभाग की ओर से उपभोक्ताओं की डाक संबंधी शिकायतों और विवादों के निस्तारण के लिए 3 सितंबर 2026 को डाक अदालत का आयोजन किया जाएगा। प्रवर अधीक्षक डाकघर, आजमगढ़ मंडल की ओर से जारी सूचना के अनुसार डाक अदालत दोपहर 3 बजे प्रवर अधीक्षक डाकघर कार्यालय, आजमगढ़ मंडल में आयोजित होगी। डाक विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि अपनी शिकायत एवं आपत्तियां 2 सितंबर को शाम 4:30 बजे तक प्रवर अधीक्षक डाकघर, आजमगढ़ मंडल के कार्यालय में भेज दें। डाक अदालत के दिन शिकायतकर्ताओं को स्वयं उपस्थित होकर शिकायतों के निस्तारण में सहयोग करने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *