

गौरव श्रीवास्तव,आजमगढ़। आर्यमगढ़ दुर्गा पूजा समिति द्वारा भक्ति एवं सामाजिक समरसता को समर्पित भजन जागरण एवं भोज-प्रसाद का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन आजमगढ़ स्थित पंचशील वाटिका में संपन्न हुआ, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भजन-कीर्तन का आनंद लिया और प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के दौरान भजन गायकों द्वारा प्रस्तुत माता रानी के भजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। देर शाम तक चले भजन जागरण में श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए। आपको बता दे की आयोजन में आर्यमगढ़ दुर्गा पूजा महासमिति के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सक्रिय रूप से मौजूद रहे और व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित किया। समिति के सदस्यों ने बताया कि इस प्रकार के आयोजनों का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकता को मजबूत करना है। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर समिति के पदाधिकारियों ने सभी सहयोगियों एवं उपस्थित श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
