सोशल मीडिया पर खतरनाक तरीके से आग लगाकर रील बनाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। सोशल मीडिया पर खतरनाक तरीके से रील बनाना एक युवक को भारी पड़ गया। बुलेट मोटरसाइकिल पर पेट्रोल डालकर आग लगाने और उसका वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड करने वाले अभियुक्त को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी सीज कर दिया है। पुलिस के अनुसार मीडियासेल को एक वीडियो प्राप्त हुआ था, जिसमें इंस्टाग्राम आईडी “serveshsonkar” से बुलेट मोटरसाइकिल संख्या UP50DC3535 के चारों ओर पेट्रोल डालकर आग लगाते हुए रील बनाई गई थी। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था। घटना से आसपास अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया और सड़क भी क्षतिग्रस्त हुई। मामले को गंभीरता से लेते हुए चौकी प्रभारी सिविल लाइन अभिषेक कुमार मिश्रा की तहरीर पर थाना कोतवाली में मु0अ0सं0 235/2026 धारा 285/287/288 बीएनएस व 7 CLA एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।इसी क्रम में उपनिरीक्षक सूर्यपाल व पुलिस टीम ने शुक्रवार को वांछित अभियुक्त सर्वेश सोनकर पुत्र स्वर्गीय प्रकाश सोनकर निवासी डीएवी कांशीराम आवास, थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 24 वर्ष को थाना परिसर से हिरासत में ले लिया। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाइकिल को 207 एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *