




हत्या, लूट, गो-तस्करी, दुष्कर्म समेत संगीन मामलों में शामिल अपराधी पुलिस रडार पर
गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। अपराध और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत आजमगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अब तक 78 अपराधियों के विरुद्ध हिस्ट्रीशीट खोलने की कार्रवाई की है। यह अभियान डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाया जा रहा है।पुलिस के अनुसार 20 सितंबर 2025 से अब तक हत्या, लूट, डकैती, रंगदारी, गोवध, गो-तस्करी, हत्या का प्रयास, चोरी, नकबजनी, अपमिश्रित शराब, धोखाधड़ी, दुष्कर्म और मारपीट जैसे गंभीर अपराधों में संलिप्त अपराधियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ हिस्ट्रीशीट खोली गई है। जनपद पुलिस लगातार इन अपराधियों की गतिविधियों पर निगरानी रख रही है और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई भी की जा रही है, ताकि कानून व्यवस्था मजबूत बनी रहे और अपराधियों में पुलिस का भय कायम हो।थाना स्तर पर हुई कार्रवाई में गम्भीरपुर और अहरौला से 11-11, मुबारकपुर और निजामाबाद से 6-6, महराजगंज, जीयनपुर और सिधारी से 5-5, फूलपुर और अतरौलिया से 4-4 अपराधियों पर हिस्ट्रीशीट खोली गई। वहीं मेंहनगर, कंधरापुर और तरवां से 3-3, नगर कोतवाली, मेहनाजपुर, देवगांव और बिलरियागंज से 2-2 तथा रौनापार, तहबरपुर, सरायमीर, बरदह और कप्तानगंज से 1-1 अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई की
