


गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़ के मुबारकपुर थाना क्षेत्र में फर्जी दस्तावेजों के जरिए दो पासपोर्ट बनवाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।जांच में सामने आया कि आरोपी ने वर्ष 2009 में एक पासपोर्ट बनवाया था, जिसकी वैधता समाप्त होने के बाद उसने कूटरचना करते हुए अपनी जन्मतिथि और पता बदलकर वर्ष 2024 में दूसरा पासपोर्ट बनवा लिया।दोनों पासपोर्ट में अलग-अलग विवरण मिलने पर मामला उजागर हुआ, जिसके बाद पुलिस ने धोखाधड़ी और कूटरचना की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सिकंदरपुर पुलिया के पास से आरोपी अरविंद को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से एक पासपोर्ट भी बरामद किया गया है।
