


गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। रिजर्व पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड में शुक्रवार को प्रस्तावित दीक्षांत/पासिंग आउट परेड के दृष्टिगत 594 महिला प्रशिक्षुओं ने ग्रैंड रिहर्सल में शानदार प्रदर्शन किया। 20 टोलियों में विभाजित प्रशिक्षुओं ने अनुशासन, समन्वय और दक्षता का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत किया।इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने परेड का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पासिंग आउट परेड को भव्य, सुव्यवस्थित और गरिमामय ढंग से संपन्न कराया जाए।कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक यातायात विवेक त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। रिहर्सल के जरिए परेड की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया और व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए।
