आजमगढ़ जिला कारागार खाते से फर्जी निकासी का मामला: 1.43 लाख रुपये वापस कराने का कोर्ट का आदेश

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। थाना कोतवाली क्षेत्र में जिला कारागार के सरकारी खाते से कूटरचना कर निकाली गई धनराशि के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। प्रभावी पैरवी के बाद न्यायालय ने अभियुक्तों के बैंक खातों से 1,43,002 रुपये वापस सरकारी खाते में जमा कराने का आदेश दिया है।मामला तब सामने आया जब जिला कारागार अधीक्षक ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि रामजीत यादव उर्फ संजय, शिवशंकर उर्फ गोरख, मुशीर अहमद और अवधेश कुमार पाण्डेय ने आपसी साठगांठ कर चेकबुक हासिल कर धोखाधड़ी से सरकारी धन निकाल लिया। इस पर थाना कोतवाली में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि फर्जी तरीके से ट्रांसफर की गई रकम अभियुक्तों के अलग-अलग बैंक खातों में शेष या होल्ड के रूप में मौजूद है। कुल राशि 1,43,002 रुपये पाई गई।पुलिस ने न्यायालय में रिपोर्ट पेश कर धनराशि वापस कराने की मांग की, जिस पर कोर्ट ने अभियुक्तों के खातों से पूरी रकम सरकारी खाते में जमा कराने का आदेश दिया।आर्थिक अपराध और फर्जीवाड़े से अर्जित धन की रिकवरी को लेकर आजमगढ़ पुलिस की यह कार्रवाई महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *