शादी का झांसा देकर 6 साल तक दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। जिले के मेहनगर थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती के साथ छह वर्षों तक दुष्कर्म करने और अश्लील फोटो व वीडियो वायरल करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान प्रशान्त कुमार पुत्र गोविन्द राम निवासी ग्राम टोडरपुर थाना मेहनगर के रूप में हुई है।पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपनी बड़ी बहन के ससुराल आती-जाती थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात बहन के देवर प्रशान्त कुमार से हुई। आरोप है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर करीब छह वर्षों तक उसका शारीरिक शोषण किया और इस दौरान अश्लील फोटो व वीडियो भी बना लिया।जब पीड़िता ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने कथित तौर पर अश्लील फोटो और वीडियो सोशल मीडिया स्टेटस पर लगाकर वायरल कर दिया। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे महिला सुरक्षा अभियान के तहत मेहनगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को मेहनगर चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *