
गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी के नेता विशाल श्रीवास्तव ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस संबंध में उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर अपने त्यागपत्र की जानकारी दी है। अपने पत्र में विशाल श्रीवास्तव ने उल्लेख किया है कि वह भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता रहे हैं और संगठन में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते रहे हैं। उन्होंने लिखा है कि वर्तमान में यूजीसी (UGC) के नियमों के अंतर्गत शैक्षणिक दायित्वों के कारण उनके लिए राजनीतिक पद पर बने रहना संभव नहीं है। इसी कारण उन्होंने स्वेच्छा से भाजपा के पद से त्यागपत्र देने का निर्णय लिया है। पत्र में उन्होंने मुख्यमंत्री से उनके इस्तीफे को स्वीकार करने का अनुरोध किया है। इस घटनाक्रम के बाद जिले के राजनीतिक हलकों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।
