आजमगढ़ में मूर्ति विसर्जन स्थलों का पुलिस अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था के दिए निर्देश

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। दुर्गा पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए आजमगढ़ पुलिस अलर्ट है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में बुधवार को जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में स्थित मूर्ति विसर्जन स्थलों का निरीक्षण किया।इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही संबंधित पुलिसकर्मियों को विसर्जन के दौरान सतर्कता बरतने, भीड़ प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। पुलिस का उद्देश्य मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *