

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। पुलिस लाइन आजमगढ़ स्थित स्मृति स्थल पर बुधवार, 21 अक्टूबर 2026 को पुलिस स्मृति दिवस श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र सुनील कुमार सिंह ने सुबह 8 बजे शहीद पुस्तिका का वाचन कर कर्तव्य पालन के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार सहित उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने शहीद पुलिसकर्मियों के अदम्य साहस, त्याग और सर्वोच्च बलिदान को नमन करते हुए पुष्प अर्पित किए।इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर मानुष पारीक, सहायक कमांडेंट पीएसी देव आनंद, क्षेत्राधिकारी फूलपुर भूपेश पांडेय, क्षेत्राधिकारी लालगंज आस्था जायसवाल, सहायक पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी सदर ईश्वर लाल गुर्जर समेत विभिन्न क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर शहीद पुलिसकर्मियों के बलिदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने तथा कर्तव्यनिष्ठा, साहस और जनसेवा के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि शहीद पुलिसकर्मियों का सर्वोच्च बलिदान सदैव पुलिस बल को प्रेरित करता रहेगा।
