आजमगढ़ ग्राम कोलपाण्डेय में संयुक्त ग्राम चौपाल, मिशन शक्ति व साइबर सुरक्षा को लेकर ग्रामीण हुए जागरूक

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में बुधवार को नगर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कोलपाण्डेय में संयुक्त ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोदी ने किया, जिसमें गांव के संभ्रांत व्यक्तियों एवं ग्रामीणों ने सहभागिता की। ग्राम चौपाल के दौरान मिशन शक्ति अभियान, साइबर अपराधों से बचाव के उपायों तथा आगामी ग्राम पंचायत चुनावों की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन के महत्व के बारे में बताते हुए उन्हें जागरूक किया। साथ ही लोगों से अपील की गई कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों से दूर रहें, संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत सूचना पुलिस को दें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली यादवेन्द्र पाण्डेय सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *