
गौरव श्रीवास्तव,आजमगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 अनिल कुमार के कुशल निर्देशन में जनपद में कानून-व्यवस्था एवं लोकशांति बनाए रखने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपराधिक प्रवृत्ति के शस्त्र लाइसेंस धारकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई है। बता दे की आजमगढ़ के कुल 13 शस्त्र लाइसेंस धारकों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त/निलंबित किए गए हैं, जो विभिन्न आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाए गए थे। इन व्यक्तियों के विरुद्ध अपराध पंजीकृत हैं एवं इनके कृत्यों से लोकशांति, जनसुरक्षा व आमजन में भय की स्थिति उत्पन्न हो रही थी। इनके पास शस्त्र रहना जनहित में नहीं पाया गया। अब तक कुल 29 शस्त्र लाइसेन्स निलंबित/निरस्त किये जा चुके हैं ।
निरस्त/निलंबित शस्त्र लाइसेंस धारकों का विवरण-
1.जयराम यादव पुत्र चन्द्रबली यादव निवासी बम्हौर(लक्षनपुरा), थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ के रायफल (315 बोर) 2. मदन यादव पुत्र रामचन्द्र यादव निवासी मोहब्बतपुर(रौजा) थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ के डीबीबीएल 3.अब्दुल समद पुत्र जमीर अहमद, निवासी इब्राहिमपुर थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ के डीबीबीएल 4.मनोज कुमार यादव पुत्र सन्त प्रसाद यादव निवासी गण्डी थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ के रिवाल्वर5.मनोज सिंह पुत्र चन्द्रिका सिंह निवासी पाही जमीन पाही थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ के डीबीबीएल6.मुहम्मद आजम पुत्र मुस्ताक अहमद सा0 भावारायपुर पट्टी टण्डन राय थाना बिलरियागंज, आजमगढ़ के .32 बोर रिवाल्वर7.इरफान अहमद पुत्र कायम अली निवासी पुरानुरम फूलपुर थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ के डीबीबीएल 8.जिलेदार यादव पुत्र बासुदेव यादव निवासी बैसर संसारपुर थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ के एसबीबीएल 9.मनोज कुमार यादव पुत्र सन्त प्रसाद यादव निवासी गण्डी थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ के रिवाल्वर 10.राहुल सिंह पुत्र मनोज सिंह निवासी पाही जमीन पाही थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ के पिस्टल 11.राम सेवक चौहान पुत्र छांगुर चौहान निवासी आलमपुर थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ के एसबीबीएल12.राम सुरेश पुत्र छविनाथ निवासी गोसड़ी थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ के एसबीबीएल13. सत्यप्रकाश राय पुत्र स्व0 परमानन्द राय निवासी कोइलारी थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ के डीबीबीएल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 अनिल कुमार ने कहा की जनपद में अपराधी प्रवृत्ति के व्यक्तियों की गतिविधियों पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है। जिनके पास शस्त्र होने से जनमानस की सुरक्षा को खतरा है, उनके विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाएगी ।
