श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के 359वें प्रकाशोत्सव पर गुरुद्वारा मातबरगंज में शब्द कीर्तन, अरदास व लंगर का आयोजन

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव,आजमगढ़। श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के 359वें प्रकाशोत्सव के पावन अवसर पर श्री सुंदर गुरुद्वारा मातबरगंज में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन श्रद्धा एवं सादगी के साथ किया गया। सुबह 11 बजे शब्द कीर्तन का शुभारंभ हुआ, जो दोपहर 2:30 बजे तक चला। इस दौरान गुरुद्वारे में उपस्थित संगतें गुरुबाणी के मधुर शब्दों से निहाल होती रहीं। कार्यक्रम में महिलाओं एवं बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।शब्द कीर्तन के उपरांत गुरु ग्रंथ साहिब जी के समक्ष समस्त समाज और मानवता के कल्याण हेतु अरदास की गई। इसके पश्चात कड़ाह प्रसाद का वितरण हुआ और गुरु का अटूट लंगर बरताया गया, जिसमें सभी धर्मों के लोगों ने सहभागिता कर गुरु जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।उल्लेखनीय है कि श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का प्रकाशोत्सव दिनांक 27 दिसंबर 2025 को शहीदी सप्ताह को श्रद्धांजलि देते हुए सादगीपूर्वक मनाया गया था। इस अवसर पर गुरुद्वारे में आए सभी धर्मों के लोगों ने गुरुबाणी को श्रद्धापूर्वक सुना और गुरु गोविंद सिंह जी के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *