

गौरव श्रीवास्तव,आज़मगढ़। जिले में आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। थाना गंभीरपुर क्षेत्र के अंतर्गत कस्बा गंभीरपुर में एक तेज़ रफ़्तार ट्रेलर और अपाची मोटरसाइकिल के बीच जोरदार टक्कर हुई। इस हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचानपुलिस के अनुसार संतोष यादव (40 वर्ष): पुत्र मुन्ना यादव, निवासी सिंघड़ा, थाना गंभीरपुर। संदीप यादव (32 वर्ष): पुत्र अमिताभ यादव, निवासी भगवानपुर, थाना बरदह। आपको बता दे की घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रेलर के चालक और खलासी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी हुई है।
