आजमगढ़ श्री अग्रवाल धर्मशाला में सजेगा श्रीमद्भागवत का दरबार, वृंदावन के श्री गणेश जी महाराज करेंगे अमृत वर्षा

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

भक्तिमय होगा आजमगढ़, कलश यात्रा के साथ कल से शुरू होगा संगीतमय श्रीमद्भागवत सप्ताह।

आजमगढ़ जनपद के पुरानी कोतवाली स्थित अग्रवाल धर्मशाला में ‘श्री श्रीनाथ जी सेवा समिति ट्रस्ट’ द्वारा द्वितीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आध्यात्मिक महोत्सव 4 जनवरी 2026 से 11 जनवरी 2026 तक चलेगा।​भव्य कलश यात्रा से होगा आगाज कथा के प्रथम दिन, 4 जनवरी (रविवार) को प्रातः 10:00 बजे श्री बिहारी जी मन्दिर (गोला मण्डी के निकट) से भव्य देवस्थापन शोभा यात्रा और कलश यात्रा निकाली जाएगी। आयोजकों ने कलश उठाने की इच्छुक महिलाओं से अपील की है कि वे पीले वस्त्र पहनकर प्रातः 9:30 बजे तक मंदिर परिसर में एकत्रित हो जाएं।​ वृंदावन के कथा वाचक बिखेरेंगे अपनी वाणी का जादूइस सात दिवसीय अनुष्ठान में श्री गणेश गुरुकुल, श्रीधाम वृंदावन के प्रख्यात कथा वाचक परम पूज्य श्री गणेश जी महाराज अपनी मधुर वाणी से भक्तों को कथा रस का पान कराएंगे। कथा का समय प्रतिदिन सायं 5:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक निर्धारित किया गया है।

​कथा के मुख्य प्रसंग और कार्यक्रम:​

4 जनवरी: भागवत माहात्म्य और कथा आरम्भ।

7 जनवरी: श्रीकृष्ण जन्मोत्सव।

8 जनवरी: गोवर्धन लीला (अन्नकूट)।​

9 जनवरी: श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह।

​11 जनवरी: हवन यज्ञ, पूर्णाहुति और दोपहर 1:00 से 3:00 बजे तक महाप्रसाद (भंडारा)।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *