STF को मिली बड़ी सफलता 50 हजार के इनामियां बदमाश राहुल यादव को किया गिरफ्तार

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। उत्तर प्रदेश एसटीएफ को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। आजमगढ़ जनपद के देवगांव थाने में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित ₹50,000 के इनामी अभियुक्त राहुल यादव को STF ने गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दे की यह कार्रवाई 01 अप्रैल 2026 को की गई, जब STF उत्तर प्रदेश की टीम ने हरियाणा के फरीदाबाद में दबिश देकर आरोपी को पकड़ लिया। गिरफ्तार अभियुक्त राहुल यादव पुत्र प्रकाश यादव, थाना बरदह क्षेत्र के सिसरेडी गांव का निवासी है। वह लंबे समय से फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी पर ₹50 हजार का इनाम घोषित किया गया था। राहुल यादव के खिलाफ थाना देवगांव में मुकदमा संख्या 275/2024 के तहत गैंगस्टर एक्ट (धारा 2(ख)(1), 3(1) उ.प्र. गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम) में केस दर्ज था। STF मुख्यालय लखनऊ के निर्देश पर इनामी और फरार अपराधियों की तलाश के लिए अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में पुलिस उपाधीक्षक प्रमेश कुमार शुक्ल के पर्यवेक्षण में STF टीम ने सूचना तंत्र को सक्रिय किया।सूचना मिली कि वांछित अभियुक्त फरीदाबाद में छिपा हुआ है। इस पर उपनिरीक्षक जावेद आलम सिद्दीकी के नेतृत्व में टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि राहुल यादव वर्ष 2018 से लूट, चोरी, डकैती, आर्म्स एक्ट और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर अपराधों में सक्रिय रहा है। उसने अपने गिरोह के साथ मिलकर आजमगढ़ के कई थाना क्षेत्रों—बरदह, देवगांव, कोतवाली और गंभीरपुर में कई घटनाओं को अंजाम दिया। उसके खिलाफ 10 से ज्यादा आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *