


गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़।जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता में राष्ट्रीय महत्व के समयबद्ध जनगणना-2027 विषयक जिला स्तरीय समन्वय समिति से सम्बन्धित कार्यों को ससमय पूर्ण कराने के सम्बन्ध में बैठक आयोजित की गयी। प्रगणक व सुपरवाइजर का प्रशिक्षण 16 अप्रैल 2026 से 06 मई 2026 की समयावधि में संबंधित तहसील पर आयोजित किया जायेगा। स्वगणना का कार्य 07 मई से 21 मई 2026 तक संचालित किया जायेगा। 22 मई से 20 जून 2026 तक प्रगणक घर-घर जाकर मकान सूचीकरण का फील्ड कार्य करंेगे। जिलाधिकारी ने जनपद वासियों से जनगणना 2027 राष्ट्रीय कार्य में सक्रीय सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वाहन किया है। उन्होने जनपद वासियों से स्व गणना पोर्टल डाउनलोड कर घर बैठे पंजीकरण की अपील किया है। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि दिनांक 07 अप्रैल 2026 तक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी/खण्ड शिक्षा अधिकारियों द्वारा जनपद के समस्त चार्ज अधिकारियों को प्रगणक/सुपरवाइजर के रूप में कार्य करने हेतु प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों की सूची जनपद के समस्त चार्ज अधिकारियों यथा तहसीलदार एवं अधिशासी अधिकारी को उपलब्ध करा दी जायें। चार्ज अधिकारियों द्वारा यह सुनिश्चित किया जाये कि उपलब्ध करायी गयी सूची पर इस आशय का प्रमाण-पत्र भी अंकित किया जाये कि सूची में अंकित कार्मिक कि सेवानिवृत्ति की तिथि दिनांक 31 मार्च 2027 के पूर्व नहीं है तथा सूची में अंकित महिला कार्मिक प्रसूता अवकाश या चाईल्ड केयर अवकाश पर नहीं है।जनपद में मकान सूचीकरण ब्लाकों की मैंपिंग एवं गठन के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा करने के उपरान्त जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि मकान सूचीकरण ब्लाकों के गठन की कार्यवाही शासन के निर्देशानुसार शीघ्र पूरी कर ली जायें। प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के तहसील स्तर पर प्रशिक्षण की व्यवस्था उपखण्ड के उप जिलाधिकारी/उप जिला जनगणना अधिकारी द्वारा समय से सुनिश्चित करते हुए प्रशिक्षण का कार्य 16 अप्रैल 2026 से प्रारम्भ कर 30 अप्रैल 2026 तक पूर्ण कर लिया जाये, ताकि प्रथम चरण के स्वगणना का कार्य दिनांक 07 मई से पोर्टल पर प्रारम्भ होने एवं 22 मई से 20 जून तक मकानों की गणना कराने के पूर्व कार्मिकों को अच्छी तरह से प्रशिक्षित किया जा सकें। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि प्रशिक्षण स्थल के चयन के पूर्व यह सुनिश्चित कर लिया जाये कि प्रशिक्षण स्थल पर पी0पी0टी0 के संचालन हेतु एल0ई0डी0/प्रोजेक्टर, इंटरनेट, पावर बैकअप, बिजली/जनरेटर, पानी, ताजे आहार, स्वल्पाहार की उपलब्धता हो। प्रशिक्षुओं को आहार एवं स्वल्पाहार की व्यवस्था हेतु सम्बन्धित उपजिलाधिकारी/उप जिला जनगणना अधिकारी निविदा आदि की प्रक्रिया पूरी कर लें। जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि प्रशिक्षण के दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रशिक्षण स्थलों का चक्रमण करते रहेंगे और खण्ड शिक्षा अधिकारी अपने अधिकारिता क्षेत्र के उप खण्ड के प्रशिक्षण केन्द्र पर निश्चित रूप से उपस्थित रहेंगे और अपने अधिनस्थ कार्मिकों की उपस्थिति सुनिश्चित करायेंगे। उन्होने कहा कि उप जिलाधिकारी/उप जिला जनगणना अधिकारी द्वारा प्रशिक्षण केन्द्र पर तिथिवार तहसीलदार/नायब तहसीलदार की उपस्थिति नामित करेंगे और स्वयं भी निरीक्षण करेंगे। बैठक में जिला जनगणना अधिकारी/अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 गम्भीर सिंह, समस्त उप जिलाधिकारी/तहसीलदार, अधिशासी अधिकारी एवं सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
