आजमगढ़ देसी जुगाड़ से ‘रोल्स-रॉयस’ तैयार! तरवा के सलमान ने कबाड़ से बनाई विंटेज कार

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़ के तरवा क्षेत्र में एक युवा कारीगर ने अपनी मेहनत और हुनर से ऐसा कमाल कर दिखाया है, जो हर किसी के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है। पेशे से कारपेंटर सलमान ने कबाड़ और सीमित संसाधनों का इस्तेमाल करते हुए एक शानदार विंटेज कार तैयार की है, जो देखने में बिल्कुल Rolls-Royce की क्लासिक कार जैसी लगती है।सलमान की इस अनोखी कार को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। खास बात यह है कि करोड़ों रुपये में मिलने वाली विंटेज कार का लुक और फील उन्होंने बेहद कम लागत में तैयार कर दिया है। अब लोग शादी-विवाह और अन्य आयोजनों में इस ‘रोल्स-रॉयस’ जैसी कार का आनंद भी ले रहे हैं।यह पहली बार नहीं है जब सलमान ने कुछ अनोखा किया हो। इससे पहले भी वह अपने इनोवेशन के चलते चर्चा में रह चुके हैं। हाल ही में उन्होंने एक छोटी कार को हेलीकॉप्टर के रूप में बदलकर सुर्खियां बटोरी थीं।सलमान ने इस विंटेज कार को बनाने के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों से कबाड़ के पुर्जे इकट्ठा किए और अपने हुनर से उन्हें एक नई पहचान दी। उनकी यह पहल न सिर्फ उनकी रचनात्मकता को दिखाती है, बल्कि यह भी साबित करती है कि सीमित संसाधनों में भी बड़े सपनों को साकार किया जा सकता है।सलमान का कहना है कि उनका मकसद सिर्फ एक कार बनाना नहीं, बल्कि अपनी इनोवेटिव सोच से समाज में अलग पहचान बनाना है। वह आगे भी ऐसे ही नए प्रयोग करते रहना चाहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *