एसटीएफ और गंभीरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मिनी कंटेनर से 354 किलो गांजा बरामद, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार जिसकी कीमत लगभग 1 करोड़ 20 लख रुपए

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसटीएफ लखनऊ और गंभीरपुर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 1 करोड़ 20 लाख रुपये कीमत का 353.990 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। इस मामले में एक अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।आपको बता दे की एसटीएफ लखनऊ टीम और गंभीरपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि छत्तीसगढ़ से एक मिनी कंटेनर ट्रक में भारी मात्रा में गांजा लेकर आजमगढ़ की ओर लाया जा रहा है। सूचना मिलते ही एसटीएफ टीम प्रभारी उपनिरीक्षक फैजुद्दीन सिद्दीकी और गंभीरपुर थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ अमौड़ा टोल प्लाजा के पास वाहन चेकिंग शुरू कर दी। चेकिंग के दौरान टोल प्लाजा से करीब 200 मीटर पहले मिनी कंटेनर ट्रक संख्या UP-79 AT-9418 को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान ट्रक में बनाई गई प्लास्टिक की गुप्त कैविटी से 14 बोरियों में छिपाकर रखा गया 353.990 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। इसकी अनुमानित कीमत करीब 1.20 करोड़ रुपये बताई जा रही है।पुलिस ने मौके से राजीव कुमार यादव (38) पुत्र तिलक सिंह निवासी ग्राम सुरैंदा फूलपुर थाना अजीतमल, जनपद औरैया को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक मोबाइल फोन, 850 रुपये नकद और तस्करी में प्रयुक्त मिनी कंटेनर ट्रक भी बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह छत्तीसगढ़ के रायपुर और आसपास के क्षेत्रों से गांजा लाकर उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में सप्लाई करता था। पुलिस से बचने के लिए गांजे को ट्रकों में बनाई गई गुप्त कैविटी और प्लास्टिक की बोरियों में छिपाकर ले जाया जाता था, ताकि सामान्य चेकिंग में पकड़ा न जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *