आजमगढ़ नाबालिग से दुष्कर्म मामले में फूलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना फूलपुर पुलिस ने नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। आपको बता दे की 11 मार्च 2026 को थाना फूलपुर में दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया गया कि 8 मार्च को थाना क्षेत्र की एक नाबालिग बालिका को कुछ युवकों ने बहला-फुसलाकर एकांत स्थान पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। शिकायत के आधार पर थाना फूलपुर में मुकदमा संख्या 90/2026 धारा 70(2), 351(3) बीएनएस तथा 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। मामले में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए थानाध्यक्ष सच्चिदानन्द यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही थी। इसी क्रम में पुलिस ने ग्राम टेऊगा स्थित लोहिया मैदान के पास नोना बस्ती जाने वाले मार्ग के मोड़ से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि मामले से जुड़े अन्य आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष सच्चिदानन्द यादव के साथ कांस्टेबल शिवराम सरोज, विनोद यादव और महिला कांस्टेबल किरण पाल शामिल रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *