आजमगढ़ के आरक्षी राहुल सिंह को डीजीपी प्रशंसा चिन्ह (रजत), गणतंत्र दिवस 2026 पर मिला बड़ा सम्मान

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर खबर लखनऊ

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। जनपद आजमगढ़ के लिए गौरव का क्षण उस समय देखने को मिला जब पुलिस सेवा में उत्कृष्ट, निष्ठावान एवं सराहनीय योगदान के लिए आरक्षी राहुल सिंह को पुलिस महानिदेशक प्रशंसा चिन्ह (रजत) से सम्मानित किया गया। यह सम्मान 77वें गणतंत्र दिवस 2026 के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक श्री राजीव कृष्ण द्वारा प्रदान किया गया। प्रशंसा पत्र में उल्लेख किया गया है कि आरक्षी राहुल सिंह ने पुलिस सेवा के दौरान अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं कर्तव्यपरायणता के साथ किया, जो प्रशंसनीय है।प्राप्त प्रशंसा चिन्ह में आरक्षी राहुल सिंह का नाम, पीएनओ संख्या तथा जनपद आजमगढ़ अंकित है। यह सम्मान न केवल आरक्षी राहुल सिंह बल्कि आजमगढ़ पुलिस के लिए भी गर्व का विषय है। इस उपलब्धि से पुलिस विभाग के अन्य कर्मियों में भी उत्साह और प्रेरणा का माहौल है। जनपद के वरिष्ठ अधिकारियों एवं सहकर्मियों ने आरक्षी राहुल सिंह को इस सफलता के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *