आजमगढ़ पुलिस के लिए गौरव का क्षण,आरक्षी विक्रम सिंह को मिला डीजीपी प्रशंसा चिन्ह (रजत)

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर खबर लखनऊ

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक द्वारा जनपद आजमगढ़ में तैनात आरक्षी विक्रम सिंह को उनके सराहनीय, निष्ठापूर्ण एवं उत्कृष्ट सेवा योगदान के लिए पुलिस महानिदेशक प्रशंसा चिन्ह (रजत) से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें पुलिस सेवा में उत्कृष्ट कर्तव्य निर्वहन और अनुकरणीय कार्यशैली के लिए प्रदान किया गया। आपको बता दे की,उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण द्वारा गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर यह सम्मान प्रदान किया गया। प्रशंसा पत्र में उल्लेख किया गया है कि आरक्षी विक्रम सिंह ने पुलिस सेवा के दौरान कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ किया, जो अन्य पुलिसकर्मियों के लिए प्रेरणास्रोत है। सम्मान मिलने से जनपद आजमगढ़ पुलिस विभाग में खुशी और उत्साह का माहौल है। वरिष्ठ अधिकारियों एवं सहकर्मियों ने आरक्षी विक्रम सिंह को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। यह सम्मान न सिर्फ आरक्षी विक्रम सिंह बल्कि पूरे आजमगढ़ पुलिस बल के लिए गर्व का विषय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *